Barabanki News : संविदाकर्मी मौत प्रकरण में हत्या और दलित एक्ट का मुकदमा, प्रधान प्रतिनिधि समेत सात नामजद

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

माती थाना क्षेत्र में दलित संविदा बिजली कर्मी की मौत के मामले में प्रधान प्रतिनिधि मान सिंह चौहान समेत सात नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है हालांकि अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। माती थाना क्षेत्र में दलित संविदा बिजली कर्मी की मौत के मामले में प्रधान प्रतिनिधि मान सिंह चौहान समेत सात नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है हालांकि अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। बताते चलें कि मीरपुर मजरे टाईकला में अपनी मौसी के घर रह रहे बिजली विभाग के संविदा कर्मी दुर्गेश रावत (20) की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप यह कि आजादनगर मोहल्ले के पास मीरपुर माइनर पटरी पर डीजे के दौरान रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद में गांव के दबंगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मृतक के भाई मनी रावत की तहरीर पर पुलिस ने मान सिंह चौहान प्रधान प्रतिनिधि, अंकित चौहान, श्यामदेव, प्रमोद चौहान, प्यारे, कल्लू, राहुल तथा अन्य नाम-पता अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में पुलिस ने बढ़ाई एससी/एसटी एक्ट की धाराएं

मामले में एससी, एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। परिजनों का आरोप था कि घटना के बाद मामले को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया और गंभीर हालत में दुर्गेश को सीएचसी देवा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में माती थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज है लेकिन अभी कोई पकड़ा नहीं गया है। घटना की जांच जारी है।

संबंधित समाचार