राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी का अयोध्या दौरा कल, चंपत राय और ट्रस्ट पदाधिकारियों संग बैठक की संभावना

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की SIT जांच चल रही है, इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 19 जून को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर राम मंदिर परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है।

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की SIT जांच चल रही है, इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 19 जून को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर राम मंदिर परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा की तरह हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान वे SIT जांच की प्रगति का भी जायजा ले सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री चंपत राय और ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ चढ़ावा चोरी मामले, मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। राम मंदिर परिसर में SIT की जांच के बीच मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर ट्रस्ट और प्रशासन दोनों स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं और परिसर में गतिविधियां बढ़ गई हैं।

44 से अधिक लोगों से SIT ने की पूछताछ

SIT ने पहले ही दानपेटियों की गिनती, बैंक रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और 44 से अधिक लोगों से पूछताछ कर ली है। अब मुख्यमंत्री के दौरे के बाद ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक की संभावना से परिसर में और अधिक हलचल देखी जा रही है। मुख्यमंत्री के इस दौरे और संभावित बैठक को लेकर ट्रस्ट और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सतर्क हैं। बैठक में SIT जांच की समीक्षा के साथ-साथ मंदिर के दैनिक प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार