UP Weather : यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं, गोरखपुर, बस्ती समेत कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार 18 जून तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है।

लखनऊ, अमृत विचार: मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार 18 जून तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है।

रविवार से सोमवार सुबह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का भी खतरा जताया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों दी सावधानी बरतने की सलाह

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा समेत कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार