Prayagraj News :प्रयागराज में स्वतंत्र देव सिंह बोले- मोदी सरकार के 12 साल विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के नाम

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 10 जून 2026 को मोदी जी ने लगातार 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए स्वतंत्र भारत में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

दरअसल, स्वतंत्र देव सिंह सिंह रविवार को यहां प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर संघर्षों के बीच आगे बढ़े मोदी जी ने विकसित भारत के संकल्प को नई गति दी है।

प्रयागराज में स्वतंत्र देव सिंह (2)

12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अनुसार 12 वर्ष पहले देश अस्थिरता और अविश्वास के दौर में था, जबकि आज भारत राजनीतिक स्थिरता, स्पष्ट नीतियों, डिजिटल क्रांति, मजबूत आधारभूत संरचना और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस के साथ आगे बढ़ रहा है।

महाकुंभ से प्रयागराज को मिली वैश्विक पहचान

उन्होंने कहा कि इसी अवधि में प्रयागराज ने महाकुंभ के सफल आयोजन के माध्यम से वैश्विक पहचान हासिल की और दुनिया भर में अपनी अलग छाप छोड़ी।

प्रयागराज में स्वतंत्र देव सिंह (1)

गरीब, किसान, महिला और युवा बने विकास के केंद्र

मंत्री ने कहा कि यह यात्रा केवल विकास की नहीं, बल्कि गरीबों के सम्मान, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के आत्मविश्वास और युवाओं को नए अवसर देने की कहानी है।

 ये भी पढ़ें:- UP Teachers Recruitment News : यूपी में बड़ी शिक्षक भर्ती की तैयारी, 60 हजार खाली पद भरने में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग

संबंधित समाचार