Nainital News: नैनीताल में द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट संपन्न, विजेताओं को HC के मुख्य न्यायाधीश ने किया सम्मानित
नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट' का रविवार को समापन हो गया। लोकभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।
बेस्ट नेट विजेता अलभ्य एस. रावत-उप विजेता आयुष्मान साह
इस मौके पर मुख्य न्यायधीश ने गोल्फ टूर्नामेंट के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने गोल्फ टूर्नामेंट में मुख्य न्यायाधीश सहित हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं द्वारा की गई सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। गोल्फ टूर्नामेंट में बेस्ट नेट विजेता अलभ्य एस. रावत, उप विजेता आयुष्मान साह रहे।
बेस्ट ग्रोस में विजेता आशुतोष गुप्ता व उप विजेता राहुल वर्मा, बेस्ट नेट जजेज श्रेणी में जस्टिस जितेन्द्र के. रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता उप विजेता रहे। बेस्ट ग्रोस जज श्रेणी में जस्टिस बी.एस. वर्मा विजेता एवं जस्टिस सिद्धार्थ साह उप विजेता रहे।
महिला वर्ग में कमलेश सिंह विजेता-वर्षिता साह उप विजेता
महिला वर्ग में कमलेश सिंह विजेता व वर्षिता साह उप विजेता रहीं। वरिष्ठ श्रेणी में सतराज सिंह तूर विजेता एवं मुकेश चंद वशिष्ठ उप विजेता रहे। सुपर वेटरन्स में जस्टिस जेसीएस रावत विजेता एवं टीपी सिंह उप विजेता रहे। उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार कुंवर मयूरेंद्र रौतेला को मिला।
जूनियर वर्ग अंडर -14 वर्ग के विजेता नित्यंत नैथानी व उप विजेता याना त्यागी रहे। मैक्स. बर्डीज का खिताब सुचिता जोशी, मैक्स. पर का खिताब शिखर, अंडर -12 की विजेता रिदित नैथानी, उप विजेता रुशांक प्रताप सिजवाली रहे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महासचिव सौरभ अधिकारी, विनायक पंत, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. महेंद्र पाल, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार दत्त, बार कौंसिल सदस्य चंद्रशेखर जोशी, सीएस रावत सहित न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।
