UP Teachers Recruitment News : यूपी में बड़ी शिक्षक भर्ती की तैयारी, 60 हजार खाली पद भरने में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग 

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

यूपी में परिषदीय विद्यालयों से लेकर एडेड माध्यमिक स्कूल और महाविद्यालयों तक, शिक्षकों के खाली पदों का जुटाया जा रहा ब्योरा

यूपी के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के 60 हजार पद खाली हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 40 हजार और नगर क्षेत्र के विद्यालयों में 11,508 पद रिक्त हैं। शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्योरा ऑफलाइन मोड में यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग को उपलब्ध कराया गया है।

अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनने की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग के 60 हजार शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के रिक्त पदों की सूची उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दी है। आयोग, अपनी वेबसाइट एक्टिव करने के साथ भर्ती की तैयारी में लग गया है। 

यूपी के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के लगभग 60 हजार पद खाली हैं। नगर क्षेत्र के स्कूलों में ही 11,508 पद रिक्त हैं। विद्यार्थियों के सापेक्ष विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का असर भी दिखता है। इसलिए अब शिक्षा विभाग एक बड़ी भर्ती की तैयारी में जुट गया है। 

यूपी में पहली बार शिक्षा सेवा चयन आयोग बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती कराने जा रहा है। अभी तक यूपी परीक्षा नियामक प्राधिकारी ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कराता रहा है। 

शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की खाली पदों की सूची आयोग को ऑफलाइन मोड में उपलब्ध करा दी है। हालांकि ऑनलाइन सूची मिलने के बाद ही आयोग भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। लेकिन इस दिशा में तैयारी जरूर तेज हो गई है। 

 

आठ साल से नहीं हुई भर्ती 


यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक भर्ती के दो कैडर हैं, एक नगर और दूसरा देहात। यहां पिछली बार वर्ष 2018 में शिक्षक भर्ती हुई थी। तब से लेकर अब तक कोई भर्ती नहीं हुई है। इस बीच कई विद्यालयों में शिक्षकों का संकट है। उधर, शिक्षक बनने की तैयारी में जुटे युवा भी भर्ती की प्रतीक्षा में हैं। 

माध्यमिक-महाविद्यालयों में रिक्त पद 


परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों के साथ एडेड माध्यमिक और एडेड महाविद्यालयों में भी शिक्षकों के रिक्त पदों का विवरण जुटा जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों के खाली पदों का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड कर रहा है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमरोहा में बड़ा हादसा : गंगा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई एसयूवी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, 24 मुकदमों वाले शातिर जुड़वां भाई गिरफ्तार; कांस्टेबल जख्मी
सांसद बृज लाल का प्रहार, बोले- मोदी की आंधी में परिवारवादी पार्टियां खत्म, यूपी में योगी का इकबाल बुलंद, अखिलेश की PDA परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी
यूपी में 37 PCS को मिला IAS बनने का मौका, डीपीसी बैठक में नामों पर मुहर, देखें प्रमोट होने वाले अधिकारियों की पूरी लिस्ट
NITI Aayog Governing Council Meeting : दिल्ली में नीति आयोग की बैठक शुरू, पीएम बोले-''विकसित भारत का साझा विजन, सामूहिक प्रयास"