दिल्ली अग्निकांड के बाद मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग, ICU में धुआं भरने से 4 मरीजों की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल में हुई। 

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ''हमें तड़के अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है।'' उन्होंने बताया कि आईसीयू में लगभग 13 से 15 मरीजों का इलाज चल रहा था, जिन्हें उनके परिजन अन्य अस्पतालों में ले गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा, ''हम मरीजों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।'' 

आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग 

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।  आग तेजी से फैल गई, जिससे आईसीयू धुएं से भर गया और मरीजों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि वह प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहा है तथा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ मरीजों के संबंध में जानकारी अभी एकत्र की जा रही है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 

ये भी पढ़ें  : 
'लाखों का नुकसान मंजूर, पर जानें बचना जरूरी', दिल्ली अग्निकांड में देवदूत बना गद्दा कारोबारी 

 

 

संबंधित समाचार