एटा में भीषण सड़क हादसा: कार सवार इंस्पेक्टर की मौत, मुरादाबाद से ट्रेनिंग कर लौट रहा था पुलिसकर्मी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

एटा। एटा पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस निरीक्षक की जिले में एक सड़क हादसे में बृहस्पतिवार तड़के मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के ताला नगला गांव निवासी इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव के रूप में हुई, जो एटा पुलिस लाइन में तैनात थे।

कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने कहा कि यादव मुरादाबाद में डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद अपनी निजी कार से एटा लौट रहे थे, तभी कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी। 

ट्रैक्टर से टक्कर के बाद हुई मौत 

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 11.30 बजे मिरहची थाना क्षेत्र के आसेपुर गांव के पास उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि यादव को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार तड़के उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस विभाग में शोक 

सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी। 1998 बैच के सब-इंस्पेक्टर यादव के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक छा गया। 

ये भी पढ़ें  : 
यूपी में संविदा पर 3000 डॉक्टरों की भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में हर माह होगा वॉक-इन इंटरव्यू

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार