पुलिस भर्ती परीक्षा: शाहजहांपुर में पहली पाली में 991 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर के 13 केंद्रों पर कराई जा रही पुलिस भर्ती परीक्षा, करीब 32 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत

शाहजहांपुर के 13 केंद्रों पर पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह से ही सभी केंद्रों पर पुलिस बल अलर्ट रहा। पहली पाली में 991 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सख्त चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया। मोबाइल फोन या दूसरा गैजेट ले जाने की इजाजत नहीं थी। एडीएम रजनीश मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर के 13 केंद्रों पर पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह से ही सभी केंद्रों पर पुलिस बल अलर्ट रहा। पहली पाली में 991 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सख्त चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया। मोबाइल फोन या दूसरा गैजेट ले जाने की इजाजत नहीं थी। एडीएम रजनीश मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

32 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत
बता दें कि शाहजहांपुर के 13 केंद्रों पर पुलिस भर्ती के 5424 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली महज 4433 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। 991 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।  पहली पाली की परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई गई। दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे तक परीक्षा की जानी है। 8, 9 व 10 जून तक आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में जिले में 32 हजार के आसपास अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हुजूम
पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों का हुजूम रेलवे स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गया था। स्टेशन पर रेलवे ने पुख्ता इंतजाम का दावा किया। आरपीएफ व जीआरपी प्लेटफार्म पर अलर्ट नजर आई। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए जनरल टिकट की बिक्री के लिए तीन काउंटर खोले गए थे। 

संबंधित समाचार