Bareilly News: सड़क किनारे सो रहे 10 मजदूरों को रौंदा, कार चढ़ाने के बाद चाल हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर एक तेज रफ्तार कार चढ़ गई। हादसे में चार से पांच मजदूर घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

10 मजदूर सो रहे थे सड़क किनारे
थाना भमोरा क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी श्रीराम ने बताया कि वह बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र स्थित पहाड़गंज की बीडीए कॉलोनी के पास सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करते हैं। रविवार रात काम खत्म होने के बाद वह अपने साथी अमर सिंह, नेपाली, उमेश, नन्हे समेत करीब 10 मजदूरों के साथ सड़क किनारे सो रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित हो मजदूरों के ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार की चपेट में आकर पांच मजदूर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: ई-रिक्शा में बैंककर्मी महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, चार महिलाओं और एक लड़की पर टप्पेबाजी का आरोप
Balrampur News : डीएम ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भाई-बहन से 8.81 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र से खुली ठगी की पोल
12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान