FIFA World Cup 2026 : जर्मनी का सफर कुरासाओ से शुरू, इतिहास रचने उतरा सबसे छोटी आबादी वाला देश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

ह्यूस्टन (टेक्सास)/लखनऊ। FIFA विश्व कप 2026 के ग्रुप E का रोमांचक मुकाबला रविवार को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे जर्मनी और कुराकाओ के बीच NRG स्टेडियम, ह्यूस्टन में शुरू हो गया है। चार बार के विश्व कप विजेता जर्मनी का यह टूर्नामेंट का पहला मैच है, जबकि कुराकाओ विश्व कप में अपना ऐतिहासिक डेब्यू कर रहा है। स्टेडियम में दर्शकों का समुद्र उमड़ पड़ा है, तालियां, झंडे और रोमांचक माहौल हैं। हर कोई सांस रोककर इंतजार कर रहा है कि कौन जीत की राह पर आगे बढ़ेगा! मैच की शुरुआत के साथ ही दोनों टीमें आग उगल रही हैं। 

जर्मनी वर्तमान में FIFA रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल है और टूर्नामेंट के बड़े दावेदारों में से एक माना जा रहा है। कोच जूलियन नागेल्समैन की टीम पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरी ओर, कुराकाओ विश्व कप इतिहास की सबसे छोटी आबादी वाला देश (लगभग 1.5 लाख) है और रैंकिंग में 82वें स्थान पर है। कुराकाओ के लिए यह पहला विश्व कप है और वे डेविड बनाम गोलियथ जैसे मुकाबले में इतिहास रचने का सपना देख रहे हैं।

मैच का समय और जगह:  स्थानीय समय (ह्यूस्टन, CDT): दोपहर 12:00 बजे  
भारतीय समय (IST): रात 10:30 बजे  
वेन्यू: NRG स्टेडियम, ह्यूस्टन, टेक्सास (USA)  
ग्रुप: E  
रेफरी: Jalal Jayed (अनुमानित)

जर्मनी की संभावित टीम


नोयर, किमिच, ताह, रुदिगर, रॉम, गोरेट्जका, पावलोविच, विर्ट्ज, मुसियाला, हावर्ट्ज, उंडाव... जर्मनी की टीम अपनी तेज पासिंग, आक्रामक मिडफील्ड और मजबूत डिफेंस के लिए जानी जाती है।

कुरासाओ की संभावित टीम

रूम, ब्रेनेट, गारी, ओबिस्पो, फ्लोरानस, एल. बकुना, जे. बकुना, गोरे, चोंग, कस्तानीर, मार्गरीथा... कुरासाओ की टीम अधिकतर काउंटर अटैक और डिफेंसिव स्ट्रक्चर पर निर्भर करेगी।


फीफा वर्ल्ड कप 2026 में चौथे दिन का शेड्यूल
  1. इसके बाद दूसरा मुकाबला नीदरलैंड और जापान के बीच भारतीय समयानुसार 15 जून को डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच रात 1:30 बजे से शुरू होगा।
  2. वहीं 15 जून को ही भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर की भिड़ंत फिलाडेल्फिया स्टेडियम में होगी। 
  3. वहीं सुबह 7:30 बजे से स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच मोंटेरे स्टेडियम में मुकाबला शुरू होगा।

संबंधित समाचार