Canada vs Bosnia Herzegovina : FIFA World Cup 2026 का तीसरा मैच टोरंटो में शुरू, भारत में यहां देखें लाइव

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ: फीफा विश्व कप 2026 का तीसरा मुकाबला कनाडा और बोस्निया हर्जेगोविना के बीच शुरू हो गया है। यह मैच कनाडा की राजधानी टोरंटो के BMO फील्ड (टोरंटो स्टेडियम) में खेला जा रहा है। दोनों टीमें ग्रुप B में अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं। इससे पहले 11-12 जून की मध्य रात्रि 12:30 बजे खेले गए ग्रुप A में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया था, जबकि 12 जून को साउथ कोरिया ने चेक रिपब्लिक (चेकिया) को 2-1 से मात दी थी। 

कनाडा फिलहाल फीफा रैंकिंग में 30वें स्थान पर है। यह टीम अपना तीसरा विश्व कप खेल रही है (पहले 1986 और 2022 में खेल चुकी है)। होस्ट नेशन होने के कारण कनाडा की टीम पर घरेलू दबाव भी है। बोस्निया और हर्जेगोविना साल 2014 के बाद पहली बार विश्व कप के मंच पर पहुंची है। एडिन जेको जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बोस्निया भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

कनाडा बनाम बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच 2 मैच खेले जा चुके हैं। बोस्निया-हर्जेगोविना के खाते में एक जीत आई है। जबकि दूसरा मैच ड्रॉ के रूप में खत्म हुआ था। यानि कनाडा को बोस्निया और हर्जेगोविना के सामने पहली जीत का इंतजार है।

दोनों टीमें इस प्रकार -
कनाडा

गोलकीपर: मैक्सिम क्रेपो, डेयन सेंट क्लेयर, ओवेन गुडमैन

डिफेंडर: अल्फोंसो डेविस (कप्तान), एलिस्टेयर जॉनस्टन, रिची लारिया, मोइसे बोम्बितो, डेरेक कॉर्नेलियस, ल्यूक डी फूजेरोल्स, जोएल वॉटरमैन, एल्फी जोन्स, नीको सिगुर, अली अहमद, ज़ोर्हान बैसॉन्ग, जेमी नाइट-लेबल

फॉरवर्ड: जोनाथन डेविड, साइल लारिन, लियम मिलर, जैकब शैफेलबर्ग, तानी ओलुवासेयी

मिडफील्डर: स्टीफन यूस्ताकियो, इस्माइल कोने, जोनाथन ओसोरियो, ताजोन बुकेनन, मैथ्यू चोइनिएर, नाथन सालिबा, राल्फ प्रिसो

बोस्निया-हर्जेगोविना

गोलकीपर: निकोला वासिल्ज, उस्मान हदज़िकिच, मार्टिन ज़्लोमिस्लिच, ।

डिफेंडर: सीयद कोलाशिनाच, डेनिस हदज़िकादुनिक, अमर डेडिच, निकोला काटिच, तारिक मुहरेमोविच, निहाद मुयाकिच, स्त्येपान राडेल्जिच, निदाल चेलिक।

फॉरवर्ड: एडिन जेको (कप्तान), एर्मेदिन डेमिरोविच, सामेद बाजदार, हारिस तबाकोविच, जोवो लुकिच।

मिडफील्डर: अमीर हदज़ियाह्मेतोविच, बेंजामिन ताहिरोविच, इवान बासिच, एस्मिर बायरक्तारेविच, अमर मेमिक, इवान सुंजिच, केरिम अलायबेगोविच, एर्मिन माहमिक डेज़निस बर्निच, आर्मिन गिगोविच,।

भारत में मैच कब और कैसे देखें?

भारत में यह मैच 13 जून 2026 को रात 12:30 बजे शुरू है ।

लाइव स्ट्रीमिंग: Zee5 पर (Zee5 FIFA World Cup पैक या प्रीमियम प्लान के साथ)।

टीवी पर: Unite8 Sports चैनल्स (Zee के नए स्पोर्ट्स चैनल्स) पर लाइव प्रसारण।

कुछ चुनिंदा मैच Doordarshan (DD Sports) पर फ्री में भी दिखाए जाएंगे, लेकिन इस मैच के लिए मुख्य रूप से Zee5 और Unite8 Sports ही उपलब्ध हैं।

संबंधित समाचार