यूपीडा की बड़ी कार्रवाई : अलीगढ़ नोड में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए तीन कंपनियों का भूमि आवंटन रद्द 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अलीगढ़ फेज-1 डिफेंस नोड में भूमि आवंटित तीन कंपनियों के आवंटन रद्द कर दिए हैं। यह कार्रवाई कंपनियों द्वारा करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य और औद्योगिक गतिविधियां शुरू न करने के कारण की गई है। 

समयबद्ध निवेश और जवाबदेही पर यूपीडा सख्त

यूपीडा के अनुसार यह कदम राज्य सरकार की उस नीति के तहत उठाया गया है, जिसके तहत रक्षा एवं एयरोस्पेस विनिर्माण के लिए आरक्षित भूमि का समयबद्ध निवेश, जवाबदेही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। 

शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

प्राधिकरण ने कहा कि संबंधित कंपनियां बार-बार की गई समीक्षा और निगरानी के बावजूद अपनी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में आगे नहीं बढ़ा सकीं। अधिकारियों का कहना है कि परियोजनाओं में लंबे समय तक हुई देरी से औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की संभावनाएं प्रभावित हो रही थीं। अनुपालन समीक्षा के बाद उपीडा ने लीज समझौते के प्रावधानों के तहत आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया पूरी की। 

लीज समझौते के प्रावधानों के तहत निरस्तीकरण की प्रक्रिया

यूपिडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है और इसके भीतर उपलब्ध भूमि रक्षा विनिर्माण के लिए एक रणनीतिक संसाधन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वही निवेशक भूमि आवंटन बनाए रख सकेंगे जो निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रति गंभीरता दिखाएंगे।

प्राधिकरण ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा जारी रहेगी और निर्धारित शर्तों का पालन न करने वाले आवंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे डिफेंस कॉरिडोर में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। 

100 करोड़ की प्रस्तावित निवेश वाली परियोजनाएं शामिल

गौरतलब है कि रद्द किए गए आवंटनों में जुलाई 2021 में 100 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए 4.5 हेक्टेयर भूमि प्राप्त करने वाली जय साई अनु, जून 2021 में 20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के साथ 1.6 हेक्टेयर भूमि पाने वाली नवराज मेटल्स तथा जून 2021 में 4 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 0.4 हेक्टेयर भूमि आवंटित पीबीएम इंसुलेशंस शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें  : 
वाराणसी में नाला सफाई में 'खानापूर्ति' देख भड़के नगर आयुक्त, लापरवाही पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेरिकी शहर में धड़ाधड़ बिक रहे भारतीय आम, सिएटल में 'मैंगो फेस्टिवल', केसर-अल्फांसो की बढ़ी भारी डिमांड
Asian Games 2026: चीन के बाद अब जापान में स्वर्ण पदक पर भारत की नजर, जसप्रीत बुमराह की एंट्री से मजबूत हुआ गोल्ड मेडल बचाने का मिशन
Bareilly News: मंत्री-विधायकों का भी नहीं उठाते थे फोन, बिजली विभाग के इन चार अफसरों पर गिरी गाज
Lucknow Crime News : प्रेम-प्रसंग में युवती की हत्या, जंगल में फेंका शव, 12 दिन बाद मिले कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार
बलरामपुर : मां पाटेश्वरी के दरबार में सीएम योगी, शक्तिपीठ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, संत-महात्माओं और क्षेत्रीय लोगों से की मुलाकात