Barabanki News : 20.57 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 10.30 लाख की खेप बरामद

Amrit Vichar Network
On

बाराबंकी एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.570 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 10.30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.570 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10.30 लाख रुपये आंकी गई है।

लखनऊ-सीतापुर रोड पर दबोचे गए आरोपी

एएनटीएफ ने 18 जुलाई को लखनऊ-सीतापुर रोड पर थाना बीकेटी क्षेत्र स्थित मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल के सामने कार्रवाई करते हुए फिरोज और नजावत, दोनों निवासी हरदोई, को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1,080 रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और दो बस टिकट भी बरामद किए गए।

हरदोई ले जाई जा रही थी गांजे की खेप

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लखनऊ से गांजा लेकर सीतापुर के रास्ते हरदोई जा रहे थे। यह खेप हरदोई के एक व्यक्ति के कहने पर पहुंचाई जानी थी। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पहले भी उसके लिए गांजे की सप्लाई कर चुके हैं।

तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही एएनटीएफ

इस मामले में थाना बीकेटी, कमिश्नरेट लखनऊ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। एएनटीएफ अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lumpy Virus: यूपी में लंपी वायरस की चपेट में 12 जिले, कानपुर में एक और हापुड़ में 6514 गोवंश संक्रमित
राम मंदिर चढ़ावा चारी कांड : SIT की जांच में बेदाग निकले चंपत राय और अनिल मिश्रा! गृह विभाग ने ट्रस्ट को सौंपी फाइनल रिपोर्ट
यूपी में बाढ़ से 12 जिले प्रभावित, चपेट में 64 हजार से ज्यादा लोग; 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ओलंपिक 2036 में 30-40 पदक का लक्ष्य अभी दूर की कौड़ी, भारत को प्रतिभा पहचानने में हो रही देरी: रोंजन सोढ़ी
Gonda News : गोंडा में 150 से ज्यादा गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों पर गिरेगी गाज, 24 मदरसे भी रडार पर; खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, बीएसए ने जताई नाराजगी