Gonda News: विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 107 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, IIT में उमड़ी भारी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के सैकड़ों बेरोजगार युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 107 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 

Untitled design (16)

रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य, भाजपा मीडिया प्रभारी अभिषेक दत्त त्रिपाठी तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिलाध्यक्ष पवन शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है और ऐसे रोजगार मेले युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

मेले में यूनीक सॉल्यूशन प्रा.लि., अमेजॉन, सिस्का इलेक्ट्रिकल, ब्राइट फ्यूचर, संभव फाउंडेशन सहित कुल 12 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। लगभग 500 रिक्त पदों के सापेक्ष 739 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर रोजगार में रुचि दिखाई। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसके बाद 107 युवाओं का चयन कर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य राम सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद मौर्य, आईटीआई मनकापुर के प्रधानाचार्य राकेश शुक्ला, एमआईएस मैनेजर कौशल विकास दीपक खरे एवं अविनाश प्रताप सिंह सहित डीडीयू-जीकेवाई के समस्त बीपीएम उपस्थित रहे। कार्यदेशक विजय बरवार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी कंपनियों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें : 
Gonda News: "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत विद्यालय में बच्चों ने लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

 

 

 

 

संबंधित समाचार