Bahraich News: SDM के छापे में खुली गौशालाओं की हकीकत! गोवंश मिले कम, भूसे का स्टॉक भी निकला नाकाफी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बहराइच के पयागपुर में बनकटा और लालपुर गौशालाओं का औचक निरीक्षण, मानकों में मिली कई खामियां; एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश।

बहराइच। गौवंश संरक्षण को लेकर शासन की सख्ती के बावजूद पयागपुर क्षेत्र की दो गौशालाओं में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अश्वनी पांडेय ने बनकटा और लालपुर गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में मिला अंतर

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि अभिलेखों में दर्ज संख्या की तुलना में मौके पर गोवंशों की संख्या कम थी। इसके साथ ही गोवंशों की अनिवार्य टैगिंग भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। प्रारंभिक निरीक्षण में रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर दिखाई देने पर अधिकारियों ने संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

MUSKAN DIXIT (47)

भूसे का स्टॉक भी मिला कम

जांच के दौरान गौशालाओं में गोवंशों के लिए उपलब्ध भूसे का स्टॉक भी आवश्यकता और निर्धारित मानकों से कम पाया गया। एसडीएम ने चारा प्रबंधन को लेकर नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।

MUSKAN DIXIT (49)

'वृहद गौशाला' बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

निरीक्षण के बाद एसडीएम अश्वनी पांडेय ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि बनकटा और लालपुर गौशालाओं को 'वृहद गौशाला' के रूप में विकसित करने के लिए संबंधित विभागों और उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने कहा कि गौवंश संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।

यह भी पढ़ेंः ऑपरेशन के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, लखनऊ पहुंचते ही मिली मौत की खबर! आधी नर्सिंग होम में रात हंगामा

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर में चढ़ावे से लेकर 'ट्रस्ट' तक पर सवाल! करोड़ों के घोटाले ने क्यों हिला दी सबसे बड़ी धार्मिक संस्था? जानिए पूरी टाइमलाइन

 

संबंधित समाचार