UP Transfer : 18 सहायक मजिस्ट्रेटों की नई तैनाती, शाहजहांपुर से लखनऊ तक बदले कार्यक्षेत्र; देखें पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
On

शाहजहांपुर, बस्ती, बदायूं, गोरखपुर, आजमगढ़ समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई पोस्टिंग हुई है

उत्तर प्रदेश में 18 सहायक मजिस्ट्रेटों की नई तैनाती की गई है। अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने सोमवार 18 सहायक मजिस्ट्रेटों की नई तैनाती कर दी है। जारी सूची के मुताबिक इन अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

नई तैनाती में शाहजहांपुर, बस्ती, बदायूं, गोरखपुर, आजमगढ़, महाराजगंज, देवरिया, सुलतानपुर, जौनपुर, औरैया, प्रयागराज, कानपुर देहात, बलिया, कुशीनगर, मैनपुरी, झांसी, रायबरेली और लखनऊ शामिल हैं।

18 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार मुरादाबाद, फतेहपुर, उन्नाव, बिजनौर, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, मिर्जापुर, अलीगढ़, सहारनपुर, कन्नौज, सुलतानपुर, लखनऊ, झांसी, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और मुजफ्फरनगर में तैनात सहायक मजिस्ट्रेटों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट
क्रम अधिकारी वर्तमान तैनाती नई तैनाती
1 आदित्य श्रीवास्तव सहायक मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद संयुक्त मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर
2 नौशीन सहायक मजिस्ट्रेट, फतेहपुर संयुक्त मजिस्ट्रेट, बस्ती
3 शौर्य अरोड़ा सहायक मजिस्ट्रेट, उन्नाव संयुक्त मजिस्ट्रेट, बदायूं
4 कुनाल रस्तोगी सहायक मजिस्ट्रेट, बिजनौर संयुक्त मजिस्ट्रेट, गोरखपुर
5 अयान जैन सहायक मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद संयुक्त मजिस्ट्रेट, आजमगढ़
6 शिवम कुमार सहायक मजिस्ट्रेट, आगरा संयुक्त मजिस्ट्रेट, महाराजगंज
7 अनिमेष वर्मा सहायक मजिस्ट्रेट, प्रयागराज संयुक्त मजिस्ट्रेट, देवरिया
8 अंशुल हिंदल सहायक मजिस्ट्रेट, मिर्जापुर संयुक्त मजिस्ट्रेट, सुलतानपुर
9 शुभांशु कटियार सहायक मजिस्ट्रेट, अलीगढ़ संयुक्त मजिस्ट्रेट, जौनपुर
10 विनोद कुमार मीना सहायक मजिस्ट्रेट, सहारनपुर संयुक्त मजिस्ट्रेट, औरैया
11 अर्पित कुमार सहायक मजिस्ट्रेट, कन्नौज संयुक्त मजिस्ट्रेट, प्रयागराज
12 रिदम आनंद सहायक मजिस्ट्रेट, सुलतानपुर संयुक्त मजिस्ट्रेट, कानपुर देहात
13 रमेश चंद्र वर्मा सहायक मजिस्ट्रेट, लखनऊ संयुक्त मजिस्ट्रेट, बलिया
14 जीओ अक्षय दीपक सहायक मजिस्ट्रेट, झांसी संयुक्त मजिस्ट्रेट, कुशीनगर
15 तेजस केओ सहायक मजिस्ट्रेट, बाराबंकी संयुक्त मजिस्ट्रेट, मैनपुरी
16 मनीषा धावे सहायक मजिस्ट्रेट, लखीमपुर खीरी संयुक्त मजिस्ट्रेट, झांसी
17 आयुष अग्रवाल सहायक मजिस्ट्रेट, सिद्धार्थनगर संयुक्त मजिस्ट्रेट, रायबरेली
18 अपराजिता आर्यन सहायक मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर संयुक्त मजिस्ट्रेट, लखनऊ

संबंधित समाचार