Raebareli News: फ्लाईओवर पर अचानक बेकाबू हुई कार, नीचे जा गिरी! महिला डॉक्टर और दो बच्चे गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में दरियापुर स्थित अंकित ढाबे के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसे में प्रयागराज निवासी महिला चिकित्सक और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया है।

रायबरेली, अमृत विचार। रायबरेली में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर स्थित अंकित ढाबे के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी।

हादसे के वक्त कार में प्रयागराज के सिविल लाइंस निवासी डॉ. अश्मा (40) के अलावा उनके दो बच्चे हसन (5) और आजमा (9) सवार थे।

प्रयागराज से लखनऊ जा रही थीं महिला चिकित्सक

जानकारी के अनुसार डॉ. अश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ प्रयागराज से लखनऊ जा रही थीं। इसी दौरान दरियापुर के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में डॉ. अश्मा और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया एम्स

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को उपचार के लिए एम्स रायबरेली पहुंचाया। अस्पताल में तीनों का उपचार चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस, हादसे की जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी जुटाई।

फिलहाल कार अनियंत्रित होने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः Raebareli News: 11 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे श्रमिक, डीएम को सौंपा ज्ञापन; न्यूनतम वेतन से पेंशन तक उठी आवाज

संबंधित समाचार