Shravasti News: पुराने ईंटों से खड़ंजा बनाकर नए निर्माण का भुगतान? ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, DM से शिकायत

Amrit Vichar Network
On

मोगला गांव में खड़ंजा निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग

श्रावस्ती के मोगला गांव में ग्राम प्रधान पर पुराने ईंटों से खड़ंजा बनाकर नए निर्माण का भुगतान कराने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने तहसील दिवस में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की।

जमुनहा/श्रावस्ती, अमृत विचार। जमुनहा ब्लॉक के मल्हीपुर खुर्द के मजरा मोगला गांव में ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। सोमवार को तहसील दिवस में पहुंचीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग से ग्रामीणों ने मुलाकात कर मामले की शिकायत की और विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की।

SD
ग्रामीणों द्वारा दिया गया शिकायती पत्र

 

डीएम को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीण संदीप कुमार समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि गांव निवासी भवानी सिंह के घर से संदीप सिंह के खेत तक पुरानी ईंटों से खड़ंजा निर्माण कराया गया। आरोप है कि इसके बावजूद इसे नया निर्माण दर्शाकर भुगतान करा लिया गया।

निर्माण के कुछ समय बाद टूटने लगा खड़ंजा

ग्रामीणों का कहना है कि खड़ंजा निर्माण के कुछ ही समय बाद जगह-जगह से टूटने लगा। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने खड़ंजा निर्माण और उसके भुगतान की जांच कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जांच में यदि अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

01

हैंडपंप और नालियों की बदहाली का भी मुद्दा

ग्रामीणों ने गांव में खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों, पटी हुई नालियों और सफाई व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा भी डीएम के सामने रखा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।

यह भी पढ़ेंः-Shravasti Flood : नेपाल की बारिश से उफनाई राप्ती, खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा पानी; किनारों पर कटान शुरू

संबंधित समाचार