Bahraich News : 2.5 किलो अफीम के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

2.5 किलो अफीम के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी का किया खुलासा

2.5 किलो अफीम के साथ एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

बहराइच, अमृत विचार। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रविवार की देर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक नेपाली महिला को 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को रुपईडीहा कस्बे स्थित एसएसबी चेक पोस्ट के पास पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध महिला को रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान मनपुरा बुद्धा पुत्री चिज बदामगर, उम्र करीब 65 वर्ष, निवासी थबांग वार्ड नंबर-5, रालपा, नेपाल के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 225/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के  बाद सोमवार की सुबह  आरोपी महिला को न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के मुताबिक मामले में बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी तथा एसएसबी की टीम के अधिकारी और जवान शामिल रहे।

ये भी पढ़े : 
Barabanki News: रामनगर में सड़क हादसों में 24 लोग घायल, 8 की हालत गंभीर; बेहतर इलाज के लिए रेफर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly News: UP Police Song में छाईं बरेली की ‘वीरांगनाएं’, IPS अंशिका वर्मा की महिला कमांडो यूनिट को मिली खास जगह; अमिताभ बच्चन ने किया सलाम
Bareilly News: शिव भक्ति नहीं छोड़ी तो शौहर ने दिया तीन तलाक! बरेली पहुंची जमीला ने अपनाया सनातन, युवक संग लिए सात फेरे
UP में ‘जीरो पावर्टी’ अभियान का बड़ा असर! अब अति गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का घर, मुख्यमंत्री आवास योजना में मिलेगी प्राथमिकता
Bareilly News : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में मेडटेक इनक्यूबेशन फाउंडेशन की शुरुआत
UP News : मंडी परिषद के अफसर पर फर्जी भुगतान का आरोप, जांच में खुला 15.75 लाख का खेल; 4.29 लाख ब्याज अब भी बाकी, जानें पूरा मामला