रात के अंधेरे में चोरी की बड़ी साजिश! मुठभेड़ में एक बदमाश और सिपाही घायल, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

श्रावस्ती के भिनगा जंगल स्थित अंटा तिराहे के पास रविवार रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि बचने के दौरान एक सिपाही घायल हो गया। दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, चाकू, चोरी के उपकरण और चोरी का सामान बरामद हुआ है।

श्रावस्ती, अमृत विचार: भिनगा जंगल के अंटा तिराहे के निकट रविवार रात पुलिस व एसओजी टीम की चोरी की योजना बना रहे बदमाशो से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश व गिरने से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। इसके बाद टीम ने दो बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को सीएचसी भिनगा में भर्ती कराया गया है। 

प्रभारी निरीक्षक भिनगा पुलिस टीम के साथ रात्रिगश्त पर निकले थे। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि भिनगा जंगल के अंटा तिराहे से जानकीनगर जाने वाले रास्ते पर कुछ चोर चोरी की योजना बना रहे है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अपराधियों की घेराबन्दी की। इस दौरान बदमाशो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। इससे बचाव करते हुए आरक्षी प्रवीण पाण्डेय गिरकर घायल हो गये। पुलिस की ओर से आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दो बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। वही दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे। घायल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वर्मंगावर्गी निवासी मंगरे पुत्र ठगई को इलाज के लिए सीएचसी भिनगा ले जाया गया। वही दूसरे बदमाश भिनगा के मोहल्ला हनुमानगढी निवासी  लूची पुत्र भिलेसा से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं फरार आरोपी हनुमानगढ़ी निवासी गिरीश बहेलिया पुत्र रामनरेश व गोबर निवासी शिवकुमार जायसवाल उर्फ दुबे पुत्र बाबूराम की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर जांच की जा रही है। घायल आरक्षी व आरोपी का इलाज सीएचसी भिनगा में चल रहा है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देसी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चाकू, चोरी करने के उपकरण बरामद हुए है। आरोपियों के विरुद्ध भिनगा कोतवाली सहित सिरसिया व सोनवा से चोरी किये गए जेवरात, नगदी, सामान, कपड़े, अभिलेख आदि बरामद हुआ है। 

यह भी पढ़ेंः वर्दी का रौब या नशे का असर? मेरठ में पुलिसकर्मियों से भिड़ा अग्निवीर, हिरासत में लेकर सेना पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार