Hayden Panettiere Death: ‘हीरोज’ एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन, 36 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
‘हीरोज’ और ‘नैशविल’ जैसी चर्चित सीरीज में अपनी पहचान बनाने वाली हेडन पैनेटीयर के निधन की खबर से हॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर
‘हीरोज’ फेम एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं।
अमृत विचार : मशहूर अमरीकी अभिनेत्री और हीरोज और नैशविले से चर्चा में आने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर (Hayden Panettiere) का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह खबर सुनकर उनके फैंस काफी दुखी हो गए। उनके इस तरह से चले जाने पर पूरा इंडस्ट्री दुखी और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने जन्मदिन से महज 6 दिन पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
इस खबर से उनके फैंस बेहद दुखी है हलाकि उनके मौत के पीछे की अभी कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है। एक्ट्रेस के रिप्रेज़ेंटेटिव्ज़ ने अपने एक बयान में बताया है 'हमें बहुत दुख के साथ हमारी प्यारी हेडन के दुखद निधन की सूचना देनी पड़ रही है'। इसी के साथ उन्होंने हेडन को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया, जिन्होंने अपने आस-पास के लोगों और अपना काम देखने वाले दर्शकों के जीवन में बेशुमार खुशियां भरीं।
बतौर एक्टर हेडन का जीवन
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी, और जब उन्हें पॉपुलर US सोप ओपेरा वन लाइफ टू लिव में कास्ट किया गया था, तब वह सिर्फ चार साल की थीं। वही उनकी अगर फिल्मों की बात की जाए तो 'Remember the Titans', 'Raising Helen', 'Ice Princess', 'I Love You, Beth Cooper', 'Scream 4', and 'Scream VI' शामिल है पर उन्हें प्रसिद्धि हीरोज और नैशविले से मिली।
इसके अलावा उनकी किताब ''This Is Me – A Reckoning' भी रिलीज हुई थी। किताब के लिए दिए गए उनके एक इंटरव्यू में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने बचपन और इतने वर्षों के अपने निजी अनुभवों के बारे में बात की थी। पैनेटीयर ने हीरोज़ में सुपरपावर वाली एक चीयरलीडर का रोल किया। जो 2006 से 2020 तक चला और उनके दूसरे यादगार रोल भी थे, जिनमें रिमेम्बर द टाइटन्स और रेजिंग हेलेन फिल्में शामिल हैं।
