Ujjain News: करंट की अफवाह से अचानक मची भगदड़! नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं के बीच अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। करंट फैलने की अफवाह के बाद अफरा-तफरी मचने की बात सामने आ रही है।

उज्जैनः महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं के बीच करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैली, जिसके बाद अचानक लोगों में घबराहट पैदा हो गई। देखते ही देखते भीड़ में अफरा-तफरी मच गई।

मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी

भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप का माहौल बना रहा।

बताया जा रहा है कि इस दौरान कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आ रही है।

घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल प्रशासन की ओर से घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसी तरह भगदड़ की वास्तविक वजह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

प्रारंभिक तौर पर करंट की अफवाह को घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Bihar Temple Stampede: एक अफवाह और फिर मच गई भगदड़..., अशोकधाम मंदिर में 7 श्रद्धालुओं की मौत से दहला लखीसराय

संबंधित समाचार