अविका गौर को हुआ डेंगू, ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस हुई अस्पताल में भर्ती, तेज बुखार के बावजूद करती रहीं शूटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। टीवी की मशहूर अभिनेत्री और ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर डेंगू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पति मिलिंद चंदवानी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिनेत्री की तबीयत की जानकारी साझा की। मिलिंद ने बताया कि अविका को पिछले पांच दिनों से 103-104 डिग्री तक तेज बुखार था। इसके बावजूद वह अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध रहीं और लगातार शूटिंग करती रहीं।

104 डिग्री बुखार में भी पूरी की शूटिंग

मिलिंद चंदवानी ने बताया कि तेज बुखार के बावजूद अविका एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गई थीं। प्रोजेक्ट की दो दिन की शूटिंग बाकी थी, लेकिन 104 डिग्री बुखार होने के बावजूद उन्होंने महज एक दिन में ही अपना काम पूरा कर लिया। इसके बाद उन्हें दो दिन की छुट्टी मिली। मिलिंद के मुताबिक, इस दौरान अविका पूरा दिन बिस्तर पर रहीं और दवाइयां लेती रहीं। उनकी हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रही थीं और खाना खाने में भी परेशानी हो रही थी।

डेंगू की रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती

मिलिंद ने बताया कि अविका ने एक ऐड की शूटिंग के लिए बुखार की हालत में दिल्ली का सफर भी किया था। इससे पहले उन्होंने अपना टेस्ट कराया था। मुंबई लौटने के बाद जब रिपोर्ट सामने आई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद अविका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिलिंद ने बताया कि उन्होंने अभिनेत्री को काम टालने के लिए कई बार समझाया और कहा कि निर्माता उनकी स्थिति को समझेंगे, लेकिन अविका अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध थीं। अविका गौर की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : 
Assam Floods : पीड़ितों की मदद को आगे आए शरद केलकर, लोगों से बोले- आप भी करें हेल्प 

संबंधित समाचार