Rajpal Yadav : शाहजहांपुर स्थित घर पर कुर्की का नोटिस, बैंक ने संपत्ति नीलामी की प्रक्रिया शुरू की; बढ़ीं अभिनेता की मुश्किलें
बैंक ने संपत्ति नीलामी की प्रक्रिया शुरू की
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शाहजहांपुर स्थित घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है और बैंक ने संपत्ति नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है।
अमृत विचार। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। बताया जा रहा है कि बैंक ने बकाया राशि की वसूली के लिए उनकी संपत्ति नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बैंक की ओर से संपत्ति नीलामी का नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई कथित तौर पर पुराने कर्ज और भुगतान से जुड़े मामले में की जा रही है। बैंक ने नियमों के तहत संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।
