Rampur News : इनवर्टर में फ्यूज लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बिना पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र में इनवर्टर में करंट आने से एक युवक की जान चली गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने नम आंखों से मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

बिलासपुर, अमृत विचार। इनवर्टर का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव गोधी निवासी किशोर वाल्मीकि का 28 वर्षीय पुत्र बॉबी मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। लोगों ने बताया कि बुधवार की रात बॉबी इनवर्टर का फ्यूज लगा रहा था। जिसमें अचानक करंट आने के दौरान बॉबी इनवर्टर से चिपक गया। साथ ही चीख-पुकार सुनकर परिजनों में खलबली मच गई। इसके बाद परिजनों तथा ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बाद में परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा गंभीर रूप से घायल बॉबी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, जिसके चलते रास्ते में मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि 2 वर्ष पहले बॉबी की शादी हुई थी। मृतक अपने पीछे पत्नी माता-पिता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। इस पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।

ये भी पढ़ें - यूपी सरकार का बड़ा फैसला: संत कबीर टेक्सटाइल पार्क के लिए 251.805 एकड़ जमीन के हस्तांतरण पर रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ

संबंधित समाचार