UP में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार : यूपीसीडा का बजट डबल, बोर्ड बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

फतेहपुर, संधिनावा और अयोध्या के औद्योगिक क्षेत्रों के ले-आउट को मंजूरी, निवेश व रोजगार बढ़ाने पर जोर

यूपीसीडा की 51वीं बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग दोगुना बजट मंजूर किया गया। नए औद्योगिक क्षेत्रों, भूमि अधिग्रहण, बंद उद्योगों के पुनर्जीवन और आधारभूत ढांचे के विस्तार से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग दोगुने बजट को मंजूरी दे दी है। सोमवार को लोकभवन में हुई 51वीं बोर्ड बैठक में नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, भूमि अधिग्रहण, बंद उद्योगों के पुनर्जीवन और आधारभूत ढांचे के विस्तार से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में फतेहपुर की कताई मिल, संधिनावा औद्योगिक क्षेत्र और अयोध्या के त्रिशुंडी औद्योगिक क्षेत्र के ले-आउट को मंजूरी दी गई।

इससे इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, जलापूर्ति समेत अन्य सुविधाओं के विकास और भूखंड आवंटन की प्रक्रिया तेज होगी। बोर्ड ने बंद (सिक) औद्योगिक इकाइयों को दोबारा शुरू करने के लिए नई नीति बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी। इसके तहत पात्र बंद इकाइयों को तय शर्तों के आधार पर पुनर्जीवन का अवसर मिलेगा, जिससे निवेश और रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

जानिए क्या बोले बोर्ड अध्यक्ष आलोक कुमार

यूपीसीडा के क्षेत्रीय कार्यालयों और निर्माण व विद्युत खंडों के लिए 10 लाख रुपये तक की आकस्मिक निधि स्वीकृत की गई है। वहीं, आवासीय योजनाओं के पात्र आवंटियों को 7 नवंबर 2026 तक लीज डीड कराने का अंतिम अवसर दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि दोगुने बजट से नए औद्योगिक क्लस्टर, भूमि विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी। इससे उत्तर प्रदेश को विनिर्माण और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें:-UP Monsoon Session : यूपी विधान परिषद में उठा अवैध निर्माण का मुद्दा, 4.32 लाख भवनों पर सवाल

संबंधित समाचार