Moradabad News : गंगाजल लेने जा रहे बाइक सवार को डीजे लदी डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मृतक अपने माता पिता का एक ही बेटा था, परिवार में कोहराम

मुरादाबाद के नवीन नगर निवासी दो युवक सावन के सोमवार पर गंगाजल लेने जा रहे थे। जोया के पास डीजे लदी डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय अंशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नवीन नगर नया गांव निवासी गंगाजल लेने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को जोया के पास रात दो बजे पीछे से आ रही डीजे लदी गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चला रहे 22 वर्षीय अंशु की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अमरोहा जोया पुलिस ने सुबह चार बजे परिजनों को हादसे की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक परिवार में इकलौता लड़का था। जोया पुलिस ने पोस्टमार्टम के परिजनों को युवक का शव सौंप दिया।

रविवार की रात एक बजे नवीन नगर नया गांव निवासी अंशु सैनी पुत्र राकेश सैनी और पड़ोस में रहने वाले विकास पुत्र बृजेश कुमार अपनी बाइक से गढ़ गंगा गजरौला से सावन के सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने निकले थे। विकास की बाइक अंशु चला रहा था। रात दो बजे जैसे ही बाइक जोया अतरासी के बीच पहुंची तभी पीछे से अनियंत्रित डीजे लदी डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अंशु की बाइक सामने डिवाइडर से जा टकराई और दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहनने के चलते अंशु के सिर पर गंभीर चोट लगी और पीछे बैठा विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क के बीचोबीच पड़े अंशु और विकास को राह चलते कांवड़ियों ने उठाया लेकिन तब तक अंशु की मौत हो चुकी थी।विकास की हालत गंभीर होने के बाद भी उसकी सांस चल रही थी। कांवड़ियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जोया पुलिस मृतक का शव और घायल को लेकर जोया सामुदायिक चिकित्सा केंद्र आई। जहां चिकित्सक ने अंशु को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने विकास को उपचार के लिए वहीं भर्ती करा दिया। पुलिस ने विकास के मोबाइल से पिता राकेश को हादसे में अंशु के मरने की खबर दी तो कोहराम मच गया। मृतक अंशु की एक बहन मनीषा है।

ये भी पढ़ें - रामपुर में पुलिस और SOG का बड़ा एक्शन, 1.5 करोड़ की स्मैक के साथ पांच गिरफ्तार

संबंधित समाचार