Rampur News : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कारों की भिड़ंत, दो पर्यटक सहित छह घायल
हल्द्वानी से दिल्ली लौट रहे 2 विदेशी नागरिक
रामपुर के आगापुर गांव के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर इनोवा और हुंडई कार की आमने-सामने टक्कर में दो विदेशी नागरिक और बरेली के एक परिवार के सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
रामपुर, अमृत विचार। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आगापुर गांव के पास इनोवा और हुंडई कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। सड़क हादसे में दो विदेशी नागरिकों और एक चार्टड एकाउंटेंट का परिवार घायल हो गया। भीषण टक्कर में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है सभी घायल सुरक्षित हैं और मामुली चोटें आईं हैं।
यूएस से चार्ली (38) व ब्रेनी (40) भारत घूमने आए हैं। वो हल्द्वानी से दिल्ली की ओर किराए की गाड़ी से जा रहे थे। वहीं बरेली न्यू आवास विकास कॉलोनी निवासी चार्टड एकाउंटेंट रवि कुमार पत्नी शिखा बेटी आरोही व अनिया दिल्ली से बदायूं जा रहे थे। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आगापुर गांव के पास दोनों गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चर्चा रही कि वित्त मंत्रालय की गाड़ी है, जिस पर भारत सरकार लिखा है। लेकिन परिवार ने इसकी पुष्टि नहीं की। हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से पर्यटकारें को दिल्ली भेज दिया है। हुंडई कार में दो विदेशी नागरिक थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इनोवा कार दिल्ली से बदायूं चार्टड अकाउंटेंट का परिवार घायल हो गया। बच्चों को मामूली चोटें आईं। महिला काफी देर तक बच्चों को सड़क किनारे लेकर बैठी रही। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि सभी को मामूली चोटें आईं हैं, गनीमत रही गाड़ी की हालत बेहद खस्ता है। लेकिन विदेशी पर्यटक और दूसरा परिवार सुरक्षित हैं। पुलिस दोनों वाहनों के चालकों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।
ये भी पढ़ें - Moradabad News : गंगाजल लेने जा रहे बाइक सवार को डीजे लदी डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत
