LDA News : एलडीए के बदले जोनल अधिकारी, रविनंदन को जोन-1, उपाध्यक्ष ने अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई के लिए किया बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

अलीगंज अग्निकांड व विजिलेंस कार्रवाई का लिया संज्ञान

लखनऊ, अमृत विचार : शहर में अवैध निर्माण, विपरीत भू-प्रयोग समेत अन्य प्रवर्तन की कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारियों में फेरबदल किया गया है। अब जोन-1 की जिम्मेदारी विशेष कार्याधिकारी रवि नंदन सिंह को दी गई है।  

सोमवार को उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जोनल अधिकारियों को इधर से उधर किया। प्रवर्तन जोन-1 का विशेष कार्याधिकारी रवि नंदन सिंह को जोनल अधिकारी बनाया है। अब तक जोन-1 में तैनात रहे विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी को जोन-2 की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह जोन-3 का जोनल अधिकारी स्मारक समिति के प्रबंधक मान सिंह को बनाया है। जोन-4 का जोनल अधिकारी उपसचिव अतुल कृष्ण सिंह को बनाया है।

यहां तैनात रहे माधवेश कुमार को जोन-7 की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, जोन-5 का नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह और जोन-6 का विहित प्राधिकारी विपिन शिवहरे को बनाया है। ये फेरबदल अलीगंज में अवैध बिल्डिंग में अग्निकांड होना व अवैध निर्माण मामले में विजिलेंस द्वारा पकड़े गए जेई व पंप ऑपरेटर प्रकरण को देखते हुए किया गया है। 

ये लिंक अधिकारी देखेंगे जोनल की अनुपस्थिति में काम

जोन-1 उप सचिव माधवेश कुमार
जोन-2 विशेष कार्याधिकारी रविनंदन सिंह
जोन-3 विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी
जोन-4 नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह
जोन-5 विहित प्राधिकारी विपिन शिवहरे
जोन-6 स्मारक समिति प्रबंधक मान सिंह
जोन-7 उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह

संबंधित समाचार