रामपुर में पुलिस और SOG का बड़ा एक्शन, 1.5 करोड़ की स्मैक के साथ पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर में सवा करोड़ से अधिक की स्मैक के साथ 5 तस्कर अरेस्ट, नकदी और वाहन बरामद

रामपुर पुलिस और एसओजी ने बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने करीब ढाई किलो स्मैक व कट पाउडर (कीमत 1.5 करोड़) के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ताज़ा न्यूज़ के लिए पढ़ें अमृत विचार।

रामपुर, अमृत विचार। थाना कोतवाली व एसओजी की टीम ने ढाई किग्रा. स्मैक व कट पाउडर के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। स्मैक व कट पाउडर को कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। आरोपियों को 8 मोबाइल फोन व 71000 रुपये नगद, दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक रामपुर अनिल सिसोदिया ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि सोमवार को थाना कोतवाली एवं एसओजी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पांच आरोपी फाजिल पुत्र नादिर मियाँ निवासी मौ. जीना इनायत खाँ हाथी खाना चौराहा थाना कोतवाली रामपुर उम्र, कासिम पुत्र राहतजान निवासी ग्राम पीपलसाना थाना भोजपुर मुरादाबाद, जावेद उर्फ पोटा उर्फ गुड्डू पुत्र सफीक निवासी मौ. मैगजीन थाना सिविल लाइंस रामपुर, फैजान पुत्र रफीक निवासी मौ. काली राख थाना काशीपुर उधमसिहनगर उत्तराखण्ड, इमरान पुत्र लियाकत अंसारी ग्राम नानकार थाना गंज रामपुर  को हमसफर चौक से मिलक बेनजीर रोड पर पुल निर्माण के पास सीमेंट गाटरों के बीच से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 473 ग्राम  स्मैक व 2130 ग्राम स्मैक कट पाउडर, 8 अदद मोबाइल फोन व कुल 71000 रुपये नगद व 1 टीवीएस मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट, 1 मोटरसाईकिल हीरो पैशन व 1 स्कूटी बरामद की है।

गिरफ्तारी एंव बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में  उपनिरीक्षक पवन कुमार, मनोज कुमार, नीरज शर्मा, विनोद कुमार थाना कोतवाली, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक मलिक, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह, हरिओम, नवनीत कुमार, मुक्षेन्द्र कुमार एसओजी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - Rampur News : सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर रूट डायवर्ट

संबंधित समाचार