Bareilly News : उमस भरी गर्मी के बीच बरेली में झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम
झमाझम बारिश से खिला बरेली का मौसम, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
बरेली में मौसम ने ली करवट। उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
बरेली, अमृत विचार। बरेली में पिछले कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार की शाम, मौसम ने अचानक करवट बदली है। दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के बाद शाम को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। उमस और गर्मी से बेचैन आमजन ने बड़ी राहत महसूस की है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार की रात भर और मंगलवार दोपहर तक बारिश जारी रह सकती है।
बरेली में बीते दो-तीन दिनों से उमस भरी गर्मी का आलम बना था। बारिश न होने से दिन के बाद रात को भी उमस बेहाल किए थी। उधर, बारिश न होने से काश्तकार भी परेशान होने लगे थे। हर कोई आसमान की तरफ नजरें लगाए थे। इस उम्मीद में कि बारिश ही गर्मी से राहत दिलाएगी।
सोमवार को मौसम ने रुख बदला। दोपहर होते-होते बादल छा गए और फिर हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम सुहाना होता गया। शाम को झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है।
ये भी पढ़ें - उर्स-ए-रजवी : बिहार, बंगाल और असम से आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग
