Yogi Cabinet Meeting Today: यूपी में दो नए एक्सप्रेसवे को मिल सकती है मंजूरी, प्रयागराज से सोनभद्र तक बनेगा नया कॉरिडोर!

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रयागराज–सोनभद्र एक्सप्रेसवे और विंध्य–पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे समेत कई अहम प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक कई महत्वपूर्ण फैसलों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं से जुड़े कई प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

बैठक का सबसे बड़ा आकर्षण राज्य में दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को लेकर संभावित फैसला माना जा रहा है।

प्रयागराज–सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिल सकती है मंजूरी

कैबिनेट बैठक में प्रयागराज–सोनभद्र एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी मिलने की संभावना है। प्रस्तावित यह एक्सप्रेसवे करीब 330 किलोमीटर लंबा होगा, जिससे पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच सड़क संपर्क को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

यह परियोजना क्षेत्रीय विकास, औद्योगिक गतिविधियों और यात्रा समय कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

117 किमी विंध्य–पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे भी एजेंडे में

बैठक में 117 किलोमीटर लंबे विंध्य–पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है। यह परियोजना राज्य के प्रमुख एक्सप्रेसवे नेटवर्क को आपस में जोड़ने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

यदि मंजूरी मिलती है तो प्रदेश के कई जिलों की कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकती है।

अन्य विभागों के प्रस्तावों पर भी हो सकता है फैसला

एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े कई अन्य प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल बताए जा रहे हैं। बैठक में विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और सार्वजनिक हित से जुड़े मुद्दों पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः भारत में UPI का दबदबा ! 55.49 करोड़ यूजर्स ने एक साल में 24,161 करोड़ से अधिक का किया लेनदेन

संबंधित समाचार