उन्नाव : वीडियो बनाकर युवक ने लगाई फांसी, पत्नी और रिश्तेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
उन्नाव, अमृत विचार : सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा गांव में रविवार को 30 वर्षीय पवन राठौर पुत्र सुनील कुमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले पवन की पत्नी रागिनी अपनी 5 वर्षीय बेटी मिष्ठी को छोड़कर घर से चली गई थी। परिजनों का कहना है कि इसी बात से पवन मानसिक रूप से परेशान था। आत्महत्या से पहले पवन ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसकी बुआ के बेटे से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही। वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
मृतक अपने पीछे मां मधु और 5 वर्षीय बेटी मिष्ठी को छोड़ गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो सहित सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष बने सुरेशचंद्र यादव, महामंत्री पद पर संजय प्रताप सिंह की प्रचंड जीत
