Bareilly News : सावन में झूमकर बरसे बादल, झमाझम बारिश से सुहाना हुआ बरेली का मौसम
बरेली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों और कांवड़ियों को मिली बड़ी राहत
बरेली में सोमवार दोपहर झूमकर बरसे बादलों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। सावन की इस बारिश से जहां जलाभिषेक कर रहे शिवभक्त कांवड़ियों को उमस से राहत मिली, वहीं धान की रोपाई करने वाले किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
बरेली, अमृत विचार। सावन में मौसम भी मस्त हो गया। बरेली में दोपहर को झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। बारिश की फुहारों के बीच कांवड़ियों जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर कतारों में लगे रहे। सावन के पहले सोमवार को मौसम ने आमजन के साथ कांवड़ियों को बड़ी राहत प्रदान की है। वरना उमस भरी गर्मी थोड़ा तंग कर रही थी।
सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए थे। बारिश की संभावना बनी थी। दोपहर होते-होते बरेली में झमाझम बारिश हो गई। इससे मौसम एकदम खुशनुमा हो गया। बरेली में अगस्त की शुरुआत के साथ ही मौसम बदला है। रविवार की रात भी बारिश देखने को मिली थी। पहले पखवाड़े या फिर यूं कहें कि सावन के पहले सप्ताह तक फिलहाल बारिश की संभावना बनी है।
किसानों को बड़ी राहत
आमतौर पर सावन में बारिश की संभावना बनी रहती है। खेतों में धान की रोपाई कर चुके किसान भी बारिश की उम्मीद लगाए थे। दरअसल, सावन की बारिश गर्मी से ही राहत नहीं दिलाती, बल्कि किसानों को भी बड़ी मदद प्रदान करती है। सावन में बारिश की फुहारें किसानों में उल्लास बढ़ाने का काम करती है।
ये भी पढ़ें - बरेली नाथ नगरी : सावन में शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब, जानें 7 प्राचीन नाथ मंदिरों का इतिहास
