Pilibhit News : सनातन धर्म पर टिप्पणी से आक्रोश, विहिप-बजरंग दल ने फूंका सांसद पप्पू यादव का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सांसद पप्पू यादव का बीसलपुर में पुतला फूंका, VHP और बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन

सनातन धर्म पर सांसद पप्पू यादव की कथित टिप्पणी से नाराज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बीसलपुर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सांसद का पुतला दहन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की।

बीसलपुर, अमृत विचार। सनातन धर्म पर कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता गोपी टॉकीज मार्ग स्थित भूमि विकास बैंक शाखा परिसर में एकत्र हुए। यहां सांसद पप्पू यादव का प्रतीकात्मक पुतला तैयार किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होकर होली चौराहे पर पहुंचा। वहां प्रदर्शनकारियों ने सनातन धर्म के सम्मान में नारे लगाए और सांसद के खिलाफ विरोध जताते हुए पुतला फूंका।  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सनातन धर्म और धार्मिक आस्थाओं पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों से संयमित भाषा का प्रयोग करने की अपील की और ऐसे मामलों में उचित कार्रवाई की मांग की।

विहिप जिलाध्यक्ष धनपाल गंगवार, जिला उपाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, जिला प्रसार-प्रचार प्रमुख प्रांकुर गर्ग, जिला संयोजक शिवम, जिला गोरक्षा प्रमुख नंद किशोर, जिला धर्माचार्य प्रमुख बागीश, नगर अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष अनमोल रस्तोगी, अंकुर अग्रवाल, सोमेश कुमार ,  नगर मातृशक्ति संयोजिका अंजली गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - उम्र कम मगर हौसले बड़े : पीलीभीत से कांवड़ लेने कछला गंगाघाट पहुंचे नन्हे शिवभक्त, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजे रास्ते

संबंधित समाचार