Parliament Monsoon Session: परीक्षा संशोधन मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही ढाई बजे तक स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार : आज लोकसभा नीट पेपर लीक संशोधन को लेकर चर्चा की जा रही है जहा नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी अपना पक्ष रख रहे है इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'अगर भाजपा के लोग अपने बच्चों से पूछते, तो वे भी कहते कि वे सड़कों पर उतरे अपने भाइयों और छात्रों की बात से सहमत हैं।

लोकसभा में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली में बड़े स्तर पर निजीकरण हो रहा है और एक संगठन ने इस व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है। राहुल गांधी ने सदन में चर्चा के दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि मौजूदा प्रणाली छात्रों के लिए कठिन और असमान होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसरों की कमी बढ़ रही है।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा। हमारी शिक्षा प्रणाली क्रूर है, इसमें बड़े पैमाने पर निजीकरण हो रहा है और एक संगठन ने इस पर कब्जा कर लिया है।

शिक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत

राहुल गांधी ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा के निजीकरण को लेकर चिंता जताई और कहा कि इसका असर आम छात्रों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में कुछ विशेष विचारधाराओं और संगठनों का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे छात्रों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

लोकसभा में शिक्षा को लेकर तीखी बहस

राहुल गांधी के बयान के बाद सदन में शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और सुधारों को लेकर चर्चा तेज हो गई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच इस मुद्दे पर बहस हुई। शिक्षा क्षेत्र में निजीकरण, परीक्षा व्यवस्था में बदलाव और छात्रों से जुड़े मुद्दे संसद में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें : 
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई तेज, 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

संबंधित समाचार