टेलीग्राम संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, अंतरराष्ट्रीय वांछित सूची में नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, नाम अंतरराष्ट्रीय वांछित सूची में शामिल

रूस की एफएसबी ने टेलीग्राम संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद और चरमपंथी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। एजेंसी ने डुरोव का नाम अंतरराष्ट्रीय वांछित सूची में शामिल कर दिया है। टेलीग्राम को लेकर रूस और डुरोव के बीच विवाद बढ़ गया है

मॉस्को। रूस की प्रमुख सुरक्षा एजेंसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एजेंसी ने डुरोव का नाम अंतरराष्ट्रीय वांछितों की सूची में शामिल कर दिया है। रूसी सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि टेलीग्राम प्रशासन ने रूस में ऐसे कई चैनल, चैट और बॉट्स को नहीं हटाया, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों, आतंकवादी और चरमपंथी संगठन नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों, आतंकवाद, सामूहिक हत्याओं और साइबर धोखाधड़ी की तैयारी के लिए कर रहे हैं।

टेलीग्राम पर कार्रवाई के बीच बढ़ा विवाद

डुरोव के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब रूस ने देश के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम उठाए हैं। रूस की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एफएसबी का आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए कुछ आपराधिक और चरमपंथी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

डुरोव ने लगाए थे अभिव्यक्ति की आजादी दबाने के आरोप

पावेल डुरोव ने इससे पहले दावा किया था कि रूसी अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। उन्होंने आरोप लगाया था कि अधिकारी निजता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को प्रभावित करने के लिए टेलीग्राम की पहुंच को बाधित करने के प्रयास कर रहे हैं। डुरोव ने रूसी अधिकारियों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा था कि प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं।

टेलीग्राम को लेकर बढ़ा अंतरराष्ट्रीय विवाद

टेलीग्राम दुनिया के प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स में से एक है और इसकी गोपनीयता नीतियों को लेकर लंबे समय से बहस होती रही है। रूस और टेलीग्राम प्रशासन के बीच बढ़ता विवाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें : 
भारतीयों पर बंद हो हमले..... UN में बोला भारत, होर्मुज में व्यापार जल्द बहाल करने की मांग

संबंधित समाचार