'छात्रों की गूंज' के बीच राहुल गांधी, बेरोजगारी-पेपर लीक पर सरकार को घेरेंगे; 23 जिलों के युवाओं से करेंगे संवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सुलतानपुर के लम्भुआ में चोरी का खुलासा कराने के नाम पर रुपये मांगने का कथित ऑडियो वायरल हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर वायरल ऑडियो की जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में छात्रों के बीच पहुंचेंगे। केपी कॉलेज ग्राउंड में शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में बेरोजगारी, पेपर लीक, लाठीचार्ज और शिक्षा-रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जाएंगे। कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेंगे।

23 जिलों के छात्रों से सीधा संवाद

कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के 23 जिलों के छात्रों से संवाद करेंगे। पार्टी का कहना है कि यह कार्यक्रम देशभर में चलाए जा रहे छात्र संपर्क अभियान का हिस्सा है। कांग्रेस ने दावा किया है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो लाख से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण कराया है। हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

10 हजार वर्गमीटर में तैयार हुआ वाटरप्रूफ पंडाल

कार्यक्रम के लिए करीब 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में जर्मन हैंगर तकनीक से वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल करीब 140 मीटर लंबा और 70 मीटर चौड़ा है। मुख्य प्रवेश द्वार के सामने करीब 200 वर्गमीटर क्षेत्र में मुख्य मंच बनाया गया है। मंच के पीछे और आसपास बड़ी एलईडी वीडियो वॉल लगाई गई हैं। पंडाल के पिछले हिस्से में वीआईपी लाउंज बनाया गया है, जहां वीआईपी मेहमानों के लिए आठ स्टॉल तैयार किए गए हैं।

छात्रों के लिए चाय-पानी और ई-रिक्शा की व्यवस्था

कार्यक्रम में पहुंचने वाले छात्रों के लिए चाय और पानी की व्यवस्था की गई है। कुछ छात्रों के लिए रात के भोजन का भी इंतजाम किया गया है। छात्रों की सुविधा के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा सेवा भी उपलब्ध कराई गई है। राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए विशेष कॉरिडोर तैयार किया गया है। इसी रास्ते से वह छात्रों के बीच पहुंचकर संवाद करेंगे।

कार्यक्रम पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियों पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के दौरान आतिशबाजी की भी तैयारी की गई है। कैटरिंग की जिम्मेदारी दिल्ली की एक कंपनी को सौंपी गई है।

राहुल गांधी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राहुल गांधी प्रयागराज में करीब आठ घंटे रहेंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सुरक्षा में तीन आईपीएस अधिकारी, तीन एडीसीपी, आठ एसीपी, करीब एक हजार पुलिसकर्मी, डेढ़ कंपनी पीएसी, पांच क्विक रिस्पांस टीम (QRT) और नौ रिजर्व पार्टियां तैनात की गई हैं। बमरौली एयरपोर्ट से आनंद भवन और वहां से केपी कॉलेज ग्राउंड तक राहुल गांधी के निर्धारित मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहेगा। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़े : 
उत्तराखंड में जमीन के लिए ऋषभ पंत ने मांगी मदद, CM धामी बोले- अधिकारी जल्द करेंगे संपर्क

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार