यूपी : लखनऊ में कल से बदला रहेगा ट्रैफिक, विधानसभा मानसून सत्र के चलते इन रास्तों पर डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट
विधानमंडल मानसून सत्र : लखनऊ में सोमवार से, अगले आदेश तक रहेगा डायवर्जनकल से बदला रहेगा ट्रैफिक निकलने से पहले जानें नया रूट
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए लखनऊ में अगले आदेश तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। घर से निकलने से पहले नया ट्रैफिक प्लान जरूर देखें
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने मानसून सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यह जानकारी शनिवार को डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने दी। यह व्यवस्था मानसून सत्र समाप्त होने तक जारी रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
यहां रहेगी रोक:
- बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर रोक रहेगी।
- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर रोक रहेगी।
- रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर रोक रहेगी।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी।
- केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी।
- गोमतीनगर से रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नही जा सकेंगे।
- सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज/विधानसभा की ओर से हजरतगंज चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
- परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर वाहन नहीं जा सकेगा।
- डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
यहां से जाएं:
- ये वाहन लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जा सकेंगे।
- ये बसें बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जा सकेंगी।
- ये बसें लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगी।
- ये बसें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जा सकेंगी।
- ये वाहन सिकंदरबाग चौराहे से वाईएमसीए चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुए जा सकेंगे।
- ये वाहन कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिग्टन चौराहा, कैंट होकर जा सकेंगे।
