BSP से निष्कासित आकाश आनंद के ससुर, अशोक सिद्धार्थ पर लगा अनुशासनहीनता का आरोप
बहुजन समाज पार्टी ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ कार्रवाई की; हाल में प्रदेश नेतृत्व ने अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से किया निष्कासित
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और उन्हें संगठन अनुशासनहीनता के आरोप की वजह से निष्कासित कर दिया गया।
अशोक सिद्धार्थ को जैसे ही पार्टी से बाहर किया गया। यूपी की राजनीति में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आकाश आनंद के ससुर हैं अशोक सिद्धार्थ
आपको बता दें कि अशोक सिद्धार्थ का नाम राजनीतिक रूप से इसलिए भी चर्चा में रहा है क्योंकि वह आकाश आनंद के ससुर हैं। ऐसे में उनके निष्कासन काफी सियासी भूचाल भी ला सकता है।
BSP के फैसले से बढ़ी राजनीतिक हलचल
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले को पार्टी संगठन के स्तर पर अहम कार्रवाई माना जा रहा है। अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासन के बाद अब इस फैसले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।
यह भी पढ़ेंः Gen-Z के साथ पीएम मोदी का संवाद, नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत
