श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: अयोध्या धाम स्टेशन पर अब 5 मिनट ठहरेंगी ये 10 प्रमुख ट्रेनें
यात्रियों को चढ़ने-उतरने और सामान रखने के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय; साबरमती, फरक्का और गंगासतलज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को फायदा
लखनऊ, अमृत विचारः श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर 10 महत्वपूर्ण मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि की है। अब इन ट्रेनों का ठहराव 2 मिनट के बजाय 5 मिनट का होगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, संशोधित समय-सारिणी 3 और 4 अगस्त से चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। इससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने और सामान रखने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। साबरमती एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, गंगासतलज एक्सप्रेस और जम्मूतवी-कोलकाता/कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत अयोध्या से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों के यात्रियों को इस फैसले से राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलवन ऐप या अधिकृत पूछताछ केंद्रों से ट्रेन का संशोधित समय अवश्य जांच लें।
यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: 11 दिनों तक चलेगा झूलनोत्सव, स्वर्ण जड़ित चांदी के हिंडोले पर विराजेंगे रामलला
