UP Taekwondo Championship: लखनऊ के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में दबदबा, 8 गोल्ज समेत जीते कई मेडल; जानिए किसने मारी बाजी
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया; पूमसे और क्योरगी स्पर्धाओं में कई पदक जीते
लखनऊ, अमृत विचार: केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल बिहारी वाजपेई बहुउद्देश्यीय हॉल में चल रही 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरगी और 10वीं पूमसे उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन लखनऊ के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। लखनऊ के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण पदक समेत कई पदक अपने नाम किए। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू और सचिव राजकुमार भी मौजूद रहे।
लखनऊ का दबदबा
शनिवार को कैडेट बालिका व्यक्तिगत पूमसे में पीहू शाक्य ने स्वर्ण और काव्या दिवाकर ने रजत पदक जीता।
सब जूनियर बालिका 20 किग्रा से कम वर्ग में सभी पदक लखनऊ के नाम रहें, जहां अनिका गुप्ता ने स्वर्ण, अनन्या कश्यप ने रजत, जबकि इंदु यादव और मनिका कुशवाहा ने कांस्य पदक जीता।
कैडेट बालिका टीम पूमसे में वेदांशी पाठक, काव्या दिवाकर, अक्षिता मिश्रा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं परी गौड़, मानवी पाण्डेय, अलंकृता पाण्डेय की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया।
इन खिलाड़ियों ने भी जीते पदक
बालिका सब जूनियर (32 किग्रा से कम):
लखनऊ की आशना राय ने स्वर्ण पदक जीता। सीतापुर की अरिका आजाद ने रजत, जबकि गाजियाबाद की अनवी सिंह और जौनपुर की नित्या श्री सिंह ने कांस्य पदक हासिल किए।
कैडेट बालक (53 किग्रा से कम):
लखनऊ के अविरल सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। प्रयागराज के अनय यादव ने रजत, जबकि चंदौली के शिवम निषाद और सहारनपुर के समर चौधरी ने कांस्य पदक जीते।
कैडेट बालिका (47 किग्रा से कम):
लखनऊ की रिया कश्यप ने स्वर्ण और लखनऊ की ही काव्या दिवाकर ने रजत पदक जीता। वाराणसी की समृद्धि और आजमगढ़ की खुशी कुमारी को कांस्य पदक मिले।
कैडेट बालिका (55 किग्रा से कम):
लखनऊ की इशिता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कानपुर की अनन्या कटियार ने रजत, जबकि जौनपुर की ऋद्धि गुप्ता और बरेली की शांभवी परमार ने कांस्य पदक जीते।
कैडेट बालिका (59 किग्रा से अधिक):
लखनऊ की नव्या सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। बरेली की अतुल्या श्रीवास्तव ने रजत, जबकि आगरा की शिवानी और प्रयागराज की नविका गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किए।
यह भी पढ़ेंः ड्यूटी के दौरान गंवाया पैर, लेकिन हौसला नहीं… सोमन राणा ने CWG 2026 में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड
