Shahjahanpur News : खेत में नग्न अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरौरा गांव के बाहर खेत में एक युवक का शव गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने किया बरामद

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक का शव खेत में नग्न अवस्था में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सर्पदंश मान रही है।

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सिंधौली ब्लाक के बरौरा गांव के बाहर खेत में एक युवक का शव गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। युवक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसके शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं मिले है। शव के पास ही उसकी बाइक व कपड़े पड़े हुए पुलिस ने बरामद किए हैं। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। पुलिस प्रथम दृष्टया में सांप की डसने से मौत मान रही है।

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी 19 वर्षीय मुकेश कुमार शुक्रवार शाम चार बजे घर से बाइक लेकर निकला था। वह रात 8 बजे तक घर वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की। मुकेश का शव घर से एक किमी दूर खेत में संदिग्ध हालात में मिला है। उसकी बाइक शव से कुछ दूरी पर गिरी पड़ी थी। उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा था। उसके कपड़े शव के पास पड़े थे। परिवार वाले मुकेश को एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था।

परिवार वाले देर रात उसे मेडिकल कालेज लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सांप द्वारा काटे जाने की आशंका पर परिवार वाले युवक को मेडिकल कॉलेज के बाद झाड़ फूंक करने वाले के पास भी ले गए थे। झाड़ फूंक वाले ने कहा कि मुकेश की मौत हो चुकी है। परिवार वालों का कहना है कि उसके गले में सूजन और एक हाथ की अंगुली में खून निकल रहा था। परिवार वालों हत्या की संदेह जताया है। परिवार वाले किसी से रंजिश से इनकार कर रहे है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच करके नमूना लिया। पुलिस प्रथम दृष्टया में सांप के काटने से मौत मान रही है। सिंधौली प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा : मकान की छत से गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में पसरा मातम

संबंधित समाचार