Sultanpur News: चोरी का खुलासा कराने के नाम पर मांगे रुपये, बातचीत का ऑडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सुलतानपुर के लम्भुआ में चोरी का खुलासा कराने के नाम पर रुपये मांगने का कथित ऑडियो वायरल हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर वायरल ऑडियो की जांच शुरू कर दी है।

सुलतानपुर, अमृत विचार। लम्भुआ थाना क्षेत्र में चोरी के मामले का खुलासा कराने के नाम पर कथित तौर पर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। रुपये मांगने से जुड़ी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पांच जुलाई की रात घर में हुई थी चोरी

मकसूदन गांव निवासी सुमन निषाद पत्नी रमेश निषाद के मुताबिक, पांच जुलाई की रात उनके घर में चोरी हुई थी। पीड़ित परिवार ने लम्भुआ थाने के साथ ही क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत की, लेकिन आरोप है कि मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसी बीच गांव के ही एक युवक द्वारा चोरी का खुलासा कराने के नाम पर पीड़ित परिवार से कथित रूप से रुपये मांगने की बात सामने आई।

ऑडियो में रुपये मांगने का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में कथित तौर पर रुपये मांगने को लेकर बातचीत और गाली-गलौज सुनाई दे रही है। पीड़िता युवक से सवाल करती सुनाई दे रही हैं कि जिस व्यक्ति पर चोरी का शक था, उससे पुलिस ने घंटों पूछताछ की थी, लेकिन जब उसने कुछ नहीं बताया तो वह किस तरह चोरी का खुलासा करा सकता है। आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक रुपये देने की बात करता सुनाई दे रहा है। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। लम्भुआ कोतवाल धीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फर्जी तरीके से प्लेटफॉर्म तैयार करने जैसा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब वायरल ऑडियो और पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े : 
Sultanpur Crime: 48 लाख की जमीन बनी हत्या की वजह, साले ने दोस्तों संग मिलकर बहनोई को उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार