Assam Floods : पीड़ितों की मदद को आगे आए शरद केलकर, लोगों से बोले- आप भी करें हेल्प 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

असम में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अभिनेता शरद केलकर आगे आए हैं। उन्होंने राहत कार्यों के लिए आर्थिक सहायता दी और लोगों से भी अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की।

मुंबई। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अभिनेता शरद केलकर आगे आए हैं। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और बड़ी संख्या में लोग अब भी भोजन, आवास और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में शरद केलकर ने राहत कार्यों के लिए आर्थिक सहायता देकर मदद का हाथ बढ़ाया है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद

असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में इस समय भोजन, गद्दे, स्वच्छता सामग्री और सुरक्षित निकासी जैसी बुनियादी जरूरतों की तत्काल आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर सामने आ रही बाढ़ की तस्वीरें और वीडियो वहां के हालात की गंभीरता को बयां कर रहे हैं। इसी बीच शरद केलकर ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए आर्थिक योगदान दिया। उन्होंने लोगों से भी अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

‘जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी’

शरद केलकर ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से राहत और पुनर्वास के प्रयासों में योगदान देने का आग्रह किया, ताकि बाढ़ प्रभावित परिवार जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

असम में राहत और पुनर्वास का काम लगातार जारी है। विभिन्न स्तरों पर प्रभावित लोगों तक भोजन और अन्य जरूरी सहायता पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में शरद केलकर का आर्थिक सहयोग और लोगों से की गई अपील राहत कार्यों को मजबूती देने की दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : 
CM योगी से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा, ‘बंटवारा 1947’ प्रमोशन के लिए राजधानी पहुंचे थे दोनों कलाकार

संबंधित समाचार