Bareilly News : बहेड़ी में बिरयानी बेचने पर बड़ा बखेड़ा, रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

सनद रहे कि सावन में कांवड़ मार्गों के किनारे होटल-ढाबे और दुकानों पर मांस-मछली की बिक्री पर रोक है। इसी क्रम में जिले भर की दुकानें बंद हैं। जो होटल-ढाबे खुल भी रहे हैं वहां शाकाहारी भोजन परोसा जा रहा है। चिकन, मटन-मछली या अंडा, सबकी बिक्री बंद है। 

अमृत विचार : बरेली के एक होटल संचालक को सावन में बिरयानी बेचना भारी पड़ गया। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद स्थानीय प्रशासन ने रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया है। पुलिस ने बिरयानी का सामान जब्त कर लिया। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस-बल तैनात कर दिया गया है। 

घटनाक्रम बहेड़ी का है। रोडवेज के सामने लोदीपुर चौराहा है। यहां सलनाम नामक एक युवक की बिरयानी की दुकान है। आरोप है कि सलमान सावन में बिरयानी बेच रहा था। कुछ हिंदूवादी संगठनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने हंगामा काटा। शिकायत पर पुलिस पहुंची और माहौल शांत किया। 

पुलिस ने भीड़ को शांत करने के बाद होटल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर लिया। इसके बाद होटल को कथित अवैध निर्माण बताकर बुल्डोज कर दिया गया। होटल पर बुलडोजर कार्रवाई से कुछ पल के लिए यहां तनात जैसे हालात पैदा हो गए। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 

स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक पूरे प्रकरण की जांच की जा रही और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, होटल संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। 

सावन में मांसाहार बंद

सनद रहे कि सावन में कांवड़ मार्गों के किनारे होटल-ढाबे और दुकानों पर मांस-मछली की बिक्री पर रोक है। इसी क्रम में जिले भर की दुकानें बंद हैं। जो होटल-ढाबे खुल भी रहे हैं वहां शाकाहारी भोजन परोसा जा रहा है। चिकन, मटन-मछली या अंडा, सबकी बिक्री बंद है। 

यहां तक कि शहर से लेकर देहात तक उन क्षेत्रों में भी मांसाहारी की बिक्री नहीं हो रही है, जहां से कांवड़ नहीं गुजरती हैं। शायद यही कारण है कि बहेड़ी में बिरयानी बिक्री पर इतनी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 

यह भी पढ़ें-आजादी के वक्त अंग्रेजों के चरणों में बैठे थे BJP-RSS के नेता, इनके पास है भ्रष्टाचारियों को धोने वाली वॉशिंग मशीन'

संबंधित समाचार