लखनऊ में शुरू हुई ‘नौसेना शौर्य वाटिका’,15 दिन फ्री एंट्री; युद्धपोत और हथियारों के साथ सेल्फी का क्रेज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सीजी सिटी में आम लोगों के लिए खुली नौसेना शौर्य वाटिका, टीयू-142 विमान, युद्धपोत, टारपीडो और मिसाइल मॉडल बने आकर्षण; दो सप्ताह तक प्रवेश निशुल्क

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर नौसेना शौर्य वाटिका आम लोगों के लिए खोल दी गई। यहां टीयू-142 समुद्री गश्ती विमान, युद्धपोत और टारपीडो समेत नौसेना के कई उपकरण प्रदर्शित हैं।

लखनऊ, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ के सीजी सिटी स्थित अर्बन वेटलैंड के पास बनी ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ आम लोगों के लिए खोल दी गई। ध्वजारोहण के साथ वाटिका का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और नौसेना से जुड़े युद्धक उपकरणों, मॉडलों और संग्रहालय में प्रदर्शित सामग्रियों को करीब से देखा। इस अवसर पर 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर रोहित सूद ने कैडेट्स की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

समुद्री गश्ती विमान से लेकर टारपीडो तक आकर्षण का केंद्र

_Shaurya Vatika (2)

नौसेना शौर्य वाटिका में रखे टीयू-142 समुद्री गश्ती विमान, टारपीडो और लांचर मॉडल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। शनिवार और रविवार को भी यहां बच्चों और बड़ों की भीड़ देखने को मिली। ओपन एयर संग्रहालय में नौसेना के वास्तविक उपकरण और युद्धक प्रणालियों के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। यहां आने वाले लोगों को भारतीय नौसेना की कार्यप्रणाली, तकनीक और शौर्य से जुड़ी जानकारी भी मिल रही है।

आईएनएस गोमती से जुड़ी चीजों की भी जानकारी

_Shaurya Vatika (1)

संग्रहालय में भारतीय नौसेना के विशेष पोत आईएनएस गोमती से जुड़ी कई सामग्रियां प्रदर्शित हैं। इसके अलावा कैपस्टन ड्रम, सीईटी-53एम पनडुब्बी अवरोधक और आसमान में निशाना साधने वाली एके-726 मीडियम रेंज तोप भी लोगों का ध्यान खींच रही है। वहीं पी-21 पोत अवरोधक मिसाइल, मिसाइल कंटेनर, ट्रिपल टारपीडो लांचर और एके-230 तोप प्रणाली नौसेना की तकनीकी क्षमता और सामरिक ताकत की झलक दिखाते हैं।

दो सप्ताह तक नहीं लगेगा टिकट

_Shaurya Vatika

नौसेना शौर्य वाटिका के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर संग्रहालय को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। अगले दो सप्ताह तक यहां प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके बाद प्रवेश के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। वयस्कों के लिए 50 रुपये और बच्चों के लिए 25 रुपये टिकट लगेगा। नौसेना शौर्य वाटिका के खुलने से लखनऊवासियों को भारतीय नौसेना के इतिहास, तकनीक और शौर्य को करीब से जानने का एक नया अवसर मिला है।

ये भी पढ़े : 
नागपंचमी : शिव और नाग पूजा के लिए शुभ संयोग; जानें पूजा का सही समय

 

 

संबंधित समाचार