Sitapur News : सर्राफा व्यापारी पर बदमाशों का कहर, लाठी-डंडों से पीटकर ढाई किलो चांदी लूटी; CCTV खंगाल रही पुलिस

Amrit Vichar Network
On

एसपी व एएसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच, सीसीटीवी से संदिग्धो की हो रही पहचान

सीतापुर के रामपुरकलां क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी को करीब छह बदमाशों ने घेरकर पीटा और ढाई किलो चांदी व 900 रुपये लूट लिए। घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस CCTV के जरिए बदमाशों की तलाश कर रही है।

सीतापुर, अमृत विचार। रामपुरकलां थाना क्षेत्र में रविवार सारे शाम सर्राफा व्यापारी से लाखों रुपये की चांदी लूट लिए जाने की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी पर बदमाशों ने हमला कर ढाई किलो चांदी और नकदी लूट ली। आनन-फानन घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल का मुआयना करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केस दर्ज करते हुए वारदात के खुलासे को लेकर टीमों को लगाया गया है। 

रामपुरकलां थाना क्षेत्र के बाबूपुर निवासी सर्राफा व्यापारी रमेश निगम की दुकान सरैयां में दुकान है। रविवार देर शाम वे सरैयाँ स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जाननगर मोड़ और केसरीपुर के बीच पीछे से दो बाइक सवार करीब छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर व्यापारी को घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े।

बैग में थी ढाई किलो चांदी और नकदी

दावा है कि बदमाश उनका बैग छीनकर फरार हो गए। व्यापारी के अनुसार बैग में करीब ढाई किलो चांदी और 900 रुपये नकद थे। चांदी की कीमत पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायल को सीएचसी पहला पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात के जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व एएसपी दक्षणी दुर्गेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के सहारे बदमाशों की पहचान की जा रही है, वारदात के खुलासे को कई टीमें लगाई गयी है, जल्द ही खुलासा कर लिया जायेगा।


संबंधित समाचार