Bareilly News : कर्नाटक में कथित पेपर लीक की जांच, बरेली में IAS अधिकारी के पैतृक घर पर छापेमारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी हैं ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार

पेपर लीक के मुद्दे पर देशभर में हंगामा मचा है। दिल्ली के बाद झारखंड में कई दिनों तक प्रदर्शन चला। कर्नाटक में भी हलचल है। यहां कथित रूप से केपीएससी परीक्षाओं के पेपर लीक की जांच चल रही है। इसी क्रम में एक टीम रविवार को बरेली के नवाबगंज पहुंची। यहां कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के पैतृक आवास पर छापेमारी की।

अमृत विचार : कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक की जांच यूपी के बरेली तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम रविवार को बरेली पहुंची। कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के पैतृक आवास पर छापेमारी की। ईडी की जांच जारी है। 


आईएएस ज्ञानेंद्र कुमार मूलरूप से नवाबगंज के हिमकरपुर चमरुआ गांव के रहने वाले हैं। वह कर्नाटक कैडर अधिकारी हैं। रविवार को लखनऊ नंबर की गाड़ियां नवाबगंज होकर उनके गांव पहुंची। पुलिस की एक वैन भी थी। सीधे ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के घर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस छापेमारी से इलाके में हलचल मच गई।


ज्ञानेंद्र कुमार 2016 बैच के IAS

ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कर्नाटक कैडर है। वह कर्नाटक में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। कर्नाटक लोक सेवा आयोग में कंट्रोलर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अभी कर्नाटक सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में एमएसएमई के डायरेक्टर हैं। 

घरवालों से पूछताछ 

छापेमारी के दौरान ईडी ने घरवालों से भी पूछताछ की है। घर में मौजूद डिजिटल उपकरण और अन्य दस्तावेज खंगाले। देर शाम तक टीम घर में तमाम डॉक्यूमेंट खंगालती रही। 


कई जगहों पर छापेमारी 

बताते हैं कि कर्नाटक लोक सेवा आयोग की भर्तियों में कथित गड़बड़ी के संबंध में ये जांच चल रही है। कथित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितता के सबूत जुटाए जा रहे हैं। ईडी ने कर्नाटक, यूपी समेत कई जगहों पर एक साथ छापेमार कार्रवाईकी है। हालांकि जांच में अभी कुछ बरामद हुआ या नहीं-स्पष्ट नहीं हो सका है। 

 

इसे भी पढ़ें- फर्जी IAS का कारनामा, नायब तहसीलदार और वीडीओ की नौकरी के नाम पर 32 लाख की ठगी

 

 

संबंधित समाचार